फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सरपंच के खेत में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Mon, 14 Apr 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी40:  गुलशन। फाइल फोटो - फोटो : mathura
विज्ञापन
नरवाना। ढाबी टेक सिहं गांव के एक खेत में लगभग 22 वर्षीय गुलशन का शव फंदे पर लटका पाए जाने से परिवार ने युवक की हत्या की आंशका जताई है। गढी थाना पुलिस ने मृतक गुलशन के पिता सम्पत सिंह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति की ओर से हत्या करने बारे मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सम्पत सिंह ने बताया कि उसका बेटा गुलशन 12 अप्रैल की शाम लगभग 8.30 बजे घर से किसी से बाहर गया था, काफी देर से वह जब घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। गांव की सरपंच विरेंद्र सिंह ने सुबह करीब 4.30 बजे फोन पर बताया कि उसका लड़का गुलशन खेत में पेड पर फांसी पर लटका हुआ है। इसके बाद वह तुंरत परिवार के लोगों को साथ लेकर सरपंच के खेत में गया तो पाया कि बेटा गुलशन खेत में पेड़ पर फांसी लटका हुआ था। उसकी जेब में उसका फोन भी था। इससे उसको शक है कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने मृतक गुलशन के शव को पोस्टमार्टम के लिए नरवाना नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन




गुलशन के पिता सम्पत सिंह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

-विक्रम, गढी थाना प्रभारी।

13जेएनडी40:  गुलशन। फाइल फोटो- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें