रोहतक। जिले के गांव घिलौड़ कलां में रविवार शाम गांव के एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। युवक कई दिन से तनाव में था। सदर पुलिस ने शव को पीजीआई में रखवाया है।
पुलिस के मुताबिक रविवार शाम सूचना मिली कि घिलौड़ कलां निवासी 35 वर्षीय संदीप का शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। पूछताछ में पता चला कि संदीप कई दिन से मानसिक तौर पर परेशान था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है।