फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गुजर रही ट्रेन के सामने आई बाइक, पौना घंटा रुकी रही गाड़ी

Sun, 21 Apr 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद/नरवाना। नरवाना स्थित दबलैन रोड रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में बाइक आ गई। हालांकि चालक बाल-बाल बच गया, लेकिन रेलगाड़ी को काफी समय तक वहीं पर खड़ी करना पड़ा। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा कर्मी और रेलवे के टेक्नीशियन मौके पर पहुंचे और रेलगाड़ी की तकनीकी खामी को ठीक कर गंतव्य की तरफ रवाना किया। लगभग पौना घंटा तक रेलगाड़ी खड़ी रही, इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल रेलवे सुरक्षा बल ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह जींद से जाखल की तरफ रेलगाड़ी जा रही थी। नरवाना स्थित दबलैन रोड रेलवे फाटक पर एक बाइक चालक ने क्रॉस करने का प्रयास किया तो बाइक रेलगाड़ी की चपेट में आ गई। इससे बाइक के परखच्चे उड़ गए, लेकिन चालक बच गया। वह मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बाद में रेलवे के तकनीकी कर्मी मौके पर पहुंचे और रेलगाड़ी की तकनीकी खामी को ठीक कर गंतव्य की तरफ रवाना किया। लगभग पौना घंटा तक रेलगाड़ी के खड़ा रहने से यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें