27जेएनडी10: तिरंगा यात्रा से पहले एकजुट हुए भाकियू के सदस्य। स्रोत: किसान
जींद। भारतीय किसान यूनियन ने गणतंत्र दिवस पर रामराय गांव से लेकर गुलकनी तक ट्रैक्टर यात्रा निकाली और गुलकनी गांव में तिरंगा फहराया। यात्रा में हिसार व जींद जिले के 1500 से ज्यादा ट्रैक्टरों ने भाग लिया।
भाकियू ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में गुलकनी गांव के शहीद स्मारक पर कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां ओमप्रकाश फौजी ने 60 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया। इसके बाद रणधीर मिलकपुर ने 40 फीट ऊंचा भाकियू का झंडा फहराया। कार्यक्रम में भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत, प्रदेश अध्यक्ष रतनमान, रामफल कंडेला, सतेंद्र कोथ, बिंदर नंबरदार, जिला प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल, जयबीर लोहान राजपुरा भैण, नौगामा प्रधान सुरेश बहबलपुर, उमेद जागलान, धर्मपाल घिमाना विशेष तौर पर मौजूद रहे।
यह हैं किसानों की प्रमुख मांग
किसानों ने मांग की कि बिजली बिल माफ हो। किसानों के खेतों में बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया सरल हो। पिछले साल जो फसल बारिश में बर्बाद हो गई थी उसका उचित मुआवजा दिया जाए। एमएसपी का गारंटी कानून बनाया जाए।