14जेएनडी51: रेलवे जंक्शन जींद। संवाद
जींद। बुढलाडा में ट्रेन नंबर 20409-10 बठिंडा सुपरफास्ट ट्रेन का 19 दिसंबर से लेकर 30 दिसंबर तक विशेष ठहराव होगा। इससे जींद के यात्रियों को भी फायदा होगा। यहां गुुरुद्वारा ब्रह्म बुंगा साहिब दोदरा में 12 दिन तक समागम का कार्यक्रम होगा। इसमें नाम सिमरन, कीर्तन व अमृत संचार जैसी धार्मिक कार्यक्रम होंगे। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं।
रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बठिंडा सुपरफास्ट ट्रेन का 12 दिन तक अस्थायी ठहराव करने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 20409 10 बजकर 59 मिनट पर बुढलाडा पहुंच कर यहां दो मिनट के ठहराव के बाद बठिंडा के लिए चलेगी। जो वहां दोपहर बाद 12 बजकर 35 मिनट पर पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर 20410 वापसी में बठिंडा से तीन बजकर 55 मिनट पर चलेगी। जो चार बजकर 44 मिनट पर बुढलाडा पहुंचेगी।
यहां दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन आगे दिल्ली की ओर जाएगी। आमतौर पर ट्रेन नंबर 20409 सुबह सात बजकर 50 मिनट पर दिल्ली से चलती है। जो शकूबरस्ती, बहादुरगढ़, रोहतक के रास्ते जींद सुबह दस बजकर 14 मिनट पर पहुचंती है। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन नरवाना, जाखल, मानसा के रास्ते बठिंडा पहुंचती है। वहीं ट्रेन नंबर 20410 आमतौर पर तीन बज कर 55 मिनट पर बठिंडा से चलती है, जो नरवाना, जींद, रोहतक, बहादुरगढ़ के रास्ते रात लगभग नौ बजे दिल्ली पहुंचती है। बुढलाडा में धार्मिक समागम के चलते रेलवे ने बुढलाडा में दो मिनट का ठहराव करने का निर्णय लिया है।
वर्जन
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने बठिंडा सुपरफास्ट ट्रेन का बुढलाडा में अस्थायी तौर पर दो मिनट का ठहराव करने का निर्णय लिया है। इससे श्रद्धालु समागम में पहुंच सकेंगे। यह ठहराव 19 दिसंबर से लेकर 30 दिसंबर तक रहेगा। ऐसे में यात्रियों को फायदा होगा। रेलवे का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके।- जेएस कुंडू रेलवे स्टेशन अधीक्षक।
फोटो कैप्शन
14जेएनडी51: रेलवे जंक्शन जींद। संवाद