फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मखंड में बनी स्थानक का दो जनवरी को होगा शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
25जेएनडी24-मखंड में बनी जैन स्थानक। स्रोत पदाधिकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। मखंड में बंसल परिवारों की ओर से अपने पूर्वजों की जमीन पर बनाई गई स्थानक का शुभ मुहूर्त दो जनवरी को होगा। इस दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन भी होगा। स्थानक निर्माण के प्रेरणा स्त्रोत बने गुरु अरुण चंद्र महाराज ठाणे पहुंचेंगे।

उचाना विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री भी मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगे। 85 बार रक्तदान कर चुके देवभूमि बनभौरी स्थित माता भ्रामरी धाम के पुजारी राजेश कौशिक भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


गुरु सेवक विकास मखंड ने बताया कि से करीब चार साल पहले गुरु अरुण चंद्र महाराज विहार के दौरान मखंड गांव में रुके थे। यहां पर कोई स्थानक नहीं थी। जैन साधु, साध्वियों को गांव में किसी न किसी घर में रात्रि ठहराव के लिए रुकाया जाता था।
विज्ञापन


सभी बंसल परिवारों के सहयोग से करीब 400 गज जमीन में स्थानक निर्माण शुरू किया। करीब 40 लाख रुपये इसके निर्माण पर खर्च हुए। बंसल परिवार ने पुस्तैनी जमीन पर करीब 1600 गज जमीन पर चार दीवारी निकाल कर अस्पताल के लिए बिल्डिंग भी तैयार की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें