फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आराधना, भजन और डांडिया से गूंजा वातावरण

विज्ञापन
कार्यक्रम में भाग लेते गणमान्य। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। शक्ति की उपासना के पर्व नवरात्र के पावन अवसर पर हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में मां दुर्गा के चरणों में भक्ति-समर्पण का आयोजन तूने मुझे बुलाया शेरावालिए के नाम से पंजाबी धर्मशाला में किया गया। भक्ति से परिपूर्ण इस संध्या में भजनों, प्रवचनों और डांडिया नृत्य ने भक्तों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ के जिला प्रधान दीपेश भार्गव, समाजसेवी आदर्श राजपाल एवं संस्था के संयोजक दिनेश कपूर उपस्थित रहे। उन्होंने नवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा कर हम सात्विक जीवनशैली को अपनाते हैं और अपने अंतर्मन की ज्योति को जागृत करते हैं।
अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धीरज शर्मा, समाजसेवी हरबंस लाल खुराना, उपप्रधान हेमंत ग्रोवर व डॉ. बलबीर अग्रवाल ने मां दुर्गा के आठ हाथों को संकल्प शक्ति का प्रतीक बताया और कहा कि जब व्यक्ति मां का आह्वान करता है तो उसके भीतर सात्विकता व निर्भयता की ऊर्जा कई गुना बढ़ जाती है।
विज्ञापन

महिला प्रधान निशा सीकरी, समाजसेविका अमिता ग्रोवर, डॉ. नीतू पुन्हानी एवं शिक्षाविद प्रीति कपूर ने मां दुर्गा के शेर वाहन को महान चरित्र और निर्भयता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि जब विचार पवित्र हों तो कोई भी विपरीत परिस्थिति डगमगा नहीं सकती। इस अवसर पर कपिल बजाज, डॉ. अमित अरोड़ा, सरदार कश्मीर सिंह, राजेंद्र गेरा, राजेंद्र सिंह यादव का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें