फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा समाज, परिवार और देश को खोखला कर रहा : शिवदर्शन

विज्ञापन
नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
बावल। नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने और लोगों को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराने के लिए कसौला थाना पुलिस ने रविवार को जागरूकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी शिवदर्शन ने ग्रामीणों से कहा कि नशा समाज, परिवार और देश को खोखला कर रहा है।
विज्ञापन

शिवदर्शन ने बताया कि कठुवास, सुठाना, सुखना, ररलियावास, बनीपुर चौक, सुठानी, जलालपुर, शाहबाजपुर और कोलाना सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
बीते एक दशक में जिले में नशे की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ी है जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि आसपास कोई व्यक्ति नशा करता है या बेचने का कार्य करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने यह भी कहा कि नशे की गिरफ्त में पढ़ने वाले छात्र और युवा तेजी से आ रहे हैं जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है।
विज्ञापन

इस अभियान में एएसआई धर्मेंद्र, धर्मबीर, पंकज और इंस्पेक्टर महिपाल भी शामिल रहे। पुलिस टीम ने चौपाल और ट्रक यूनियन में जाकर भी लोगों को नशे से होने वाले खतरों के प्रति जागरूक किया और युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें