फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरित पर्यावरण मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता : विजय दीदी

विज्ञापन
04जेएनडी08-ब्रह्मकुमारीज सेवा केंद्र में पर्यावरण के बारे में बताते हुए भाई विजय। स्रोत श्रद्धा
विज्ञापन
जींद। विश्व पर्यावरण दिवस पर वीरवार को ब्रह्मकुमारीज सेवा केंद्र में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्कल इंचार्ज बीके विजय दीदी ने कहा कि स्वच्छ और हरित पर्यावरण मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
विज्ञापन

पौधरोपण, जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग वर्तमान समय की अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि केवल बाहरी पर्यावरण ही नहीं, बल्कि मन के पर्यावरण को भी शुद्ध बनाना आवश्यक है। जब हमारे विचार सकारात्मक, शांत एवं पवित्र होंगे तब हम प्रकृति के साथ भी सामंजस्य स्थापित कर सकेंगे।
कार्यक्रम में प्रतिष्ठित एवं सम्मानित नागरिक सतपाल सैनी भी पहुंचे। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। बीके आरती एवं बीके सिया ने नाटक प्रस्तुत किया गया जिसमें दर्शाया गया कि किस प्रकार हमारी धरा कभी हरी-भरी, स्वच्छ एवं संपन्न थी।
विज्ञापन

आज बढ़ते प्रदूषण, वनों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों के दुरुपयोग के कारण धरती की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनने का संदेश दिया। अंत में कोमल बहन ने पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक प्रतिज्ञा दिलाई गई। इसमें उपस्थित लोगों ने पौधे लगाने, जल एवं प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

04जेएनडी08-ब्रह्मकुमारीज सेवा केंद्र में पर्यावरण के बारे में बताते हुए भाई विजय। स्रोत श्रद्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें