नरवाना। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से अग्रवाल वैश्य समाज शाखा नरवाना की ओर से रविवार को त्रिवेणी चौक पर ठंडे और मीठे पानी की छबील लगाई गई। छबील में दिनभर बड़ी संख्या में राहगीरों, वाहन चालकों और आम लोगों को शीतल जल वितरित किया गया।
अग्रवाल वैश्य समाज के अध्यक्ष अर्जुन गोयल ने कहा कि गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना जाता है। संस्था के उपाध्यक्ष जॉनी सिंगला ने कहा कि तपती गर्मी में प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाना मानवता की सच्ची सेवा है। इस तरह के सामाजिक कार्य लोगों को दूसरों की मदद के लिए प्रेरित करते हैं और समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष पवन मित्तल, दिनेश मित्तल, सुनील गर्ग, विशाल सिंगला, दीपक गर्ग, संजय गोयल, संदीप, भारत गर्ग और दुर्गेश गोयल मौजूद रहे। संवाद