फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मानसिक रूप से परेशान युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पिल्लूखेड़ा खंड के गांव भुरायण रेलवे लाइन के पास हैचरी में शनिवार रात 28 वर्षीय आकाश ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन

नेपाल के जिला किलाली, गांव कंचन निवासी 28 वर्षीय आकाश गांव भूरायण रेलवे लाइन के पास हैचरी में मजदूरी करता था। वह हैचरी में बने क्वार्टर में पत्नी के साथ रहता था। आकाश ने शनिवार रात फांसी का फंदा लगा लिया। घटना का उस समय पता चला जब उसकी पत्नी सुशीला की आंख खुली। शोर मचाए जाने पर आसपास के मजदूर मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। रविवार को पुलिस ने परिजनों के बयान पर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था और मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसके चलते उसने यह कदम उठाया है। जांच अधिकारी रोहित ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें