09जेएनडी19: समाधान शिविर में मौजूद एडीसी प्रदीप कुमार और अधिकारी। स्रोत प्रशासन
जींद। हरियाणा सरकार की आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। मुख्यमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शेखर विद्यार्थी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी डीसी ने समाधान शिविरों की प्रगति की समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए।
एडीसी प्रदीप कुमार ने स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार, प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविरों का नियमित आयोजन सुनिश्चित किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही मंच पर उपस्थित रहते हैं, जिससे समस्याओं का मौके पर ही निपटारा संभव हो पाता है।
एडीसी ने बताया कि इन शिविरों में मुख्य रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र , भूमि पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, बिजली, सिंचाई, जन स्वास्थ्य तथा आपराधिक मामलों से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। एडीसी ने आम नागरिकों से अपील की कि यदि उन्हें किसी भी सरकारी विभाग से संबंधित कोई समस्या है तो वो अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है। इस दौरान डीएमसी सुरेंदर सिंह, सीटीएम मोनिका, डीआरओ राजकुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।