फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भैंस का बकाया 40 हजार नहीं देने पर प्रताड़ित कर रहा था आरोपी, ट्रॉली उठा ले गया...आहत श्रमिक ने जान दी

Tue, 24 Jun 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। गांव खेड़ी तलौड़ा में रुपयों के लेनदेन को लेकर श्रमिक विनोद की संदिग्ध हालात में जहर निगलने रविवार को मौत हो गई थी। सोमवार को आक्रोशित परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव उठाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि जहर देकर विनोद की हत्या की गई है। विनोद पढ़ा-लिखा नहीं था, इसलिए उसने कक्षा 9 में पढ़ने वाली अपनी बेटी से जो लोग उससे रुपये मांग रहे थे, उनके लेनदेन के बारे में भी एक डायरी में लिखवाया था। इसमें भैंस का बकाया 40 हजार नहीं देने पर आरोपी नबीब के प्रताड़ित करने और ट्रॉली जबरन ले जाने की बात लिखी थी। इसी से विनोद आहत था। पुलिस ने आरोपी नसीब के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज किया है।
गांव खेडी तलौड़ा निवासी विनोद को 22 जून को जहर के प्रभाव से नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनोद की पत्नी बाला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने गांव जामनी निवासी नसीब से एक लाख रुपये में भैंस खरीदी थी, जिसमें 60 हजार रुपये नसीब को दिए जा चुके थे, जबकि 40 हजार रुपये बकाया थे। उस राशि को लेकर नसीब विनोद को प्रताड़ित कर रहा था। नसीब ने उसके पति की ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया। इससे खफा होकर पति विनोद ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाला ने आरोप लगाया कि नसीब ने उसके पति को आत्महत्या के लिए मजबूर किया है।
विज्ञापन

वहीं, डायरी में लिखे लेनदेन को लेकर परेशान करने वाले नाम के आधार पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनाें ने शव उठाने से भी मना कर दिया। बाद में पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी की ओर से आश्वासन दिए जाने पर परिजन शव को उठाने को राजी हुए। इसके बाद पुलिस ने बाला की शिकायत पर नसीब के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया। पिल्लूखेड़ा थाना के जांच अधिकारी विनोद ने बताया कि मृतक विनोद के परिजनों ने जो शिकायत दी थी उसी आधार पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें