31जेएनडी22-पुलिस गिरफ्त में चोरीशुदा बाइकों के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। सीआईए स्टाफ ने एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से चोरी की छह बाइक बरामद की है। आरोपी की पहचान दुर्गा कॉलोनी सलमान के तौर पर हुई है। चोरी की घटनाओं को अलग-अलग अंजाम दिया गया था।
डाहोला निवासी राजेंद ने 13 जनवरी को सिविल लाइन थाना में एफआईआर के दौरान बताया था कि उसने बाइक बस अड्डा जींद की पार्किंग में खड़ी की थी। अगले दिन जब वह वापस आया तो बाइक पार्किंग से गायब मिली।
इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सीआईए ने इस मामले की जांच कर शुक्रवार को दुर्गा कॉलोनी निवासी आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया।
जांच में आरोपी के कब्जे से शिकायतकर्ता की बाइक बरामद कर ली। इसके बाद पूछताछ करने पर अन्य पांच बाइक चोरी किए जाने की बात सामने आई, जिस पर आरोपी से पांच बाइक भी बरामद कर ली।