फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कुरुक्षेत्र में 30-31 मई को होगी 16वीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। 16वीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 30 और 31 मई को कुरुक्षेत्र स्थित द्रोणाचार्य स्टेडियम में किया जाएगा। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में हरियाणा के सभी जिलों के एथलीट भाग लेंगे। खिलाड़ियों के लिए एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को 8 मई से 25 मई तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी प्रकार की एंट्री स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑफलाइन और मैन्युअल एंट्री को मान्यता नहीं मिलेगी।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन के लिए एएफआई यूआईडी होना जरूरी है। जिन खिलाड़ियों के पास अभी तक एएफआई यूआईडी नहीं है, उन्हें पहले एएफआई की वेबसाइट पर जाकर अपनी यूआईडी बनानी होगी। बिना यूआईडी के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन संभव नहीं होगा।
विज्ञापन

समय पर रजिस्ट्रेशन न कराने की जिम्मेदारी संबंधित खिलाड़ी की स्वयं की होगी। मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की ओर से 24 जून से 28 जून तक ओडिशा के भुवनेश्वर में 65वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। हरियाणा राज्य सीनियर चैंपियनशिप को राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे।
एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि चैंपियनशिप में ट्रैक और फील्ड दोनों वर्गों की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर और 10000 मीटर दौड़ शामिल रहेंगी।
इसके अलावा 100 मीटर हर्डल, 110 मीटर हर्डल, 400 मीटर हर्डल और 3000 मीटर स्टेपल चेज प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। फील्ड इवेंट्स में हाई जंप, लांग जंप, ट्रिपल जंप, पोल वॉल्ट, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो और जेवलिन थ्रो प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं हैप्टाथलॉन, डेकाथलॉन और रेस वॉक स्पर्धाओं का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें