फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विधायक की सख्ती से गेहूं उठान की रफ्तार ने पकड़ी तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बीते कुछ दिनों से गेहूं के उठान की रफ्तार तेज हुई है। आढ़तियों की ओर से विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री से उचाना मंडी में उठान की रफ्तार धीमी होने की शिकायत की थी। विधायक ने संबंधित खरीद एजेंसियों को उठान की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


बुधवार को 76 हजार गुरूवार को 64 हजार से अधिक बैगों का उठान हुआ। उठान की रफ्तार धीमी होने से किसानों के खातों में पेमेंट आने में देरी हो रही थी। उचाना मंडी में खरीद एजेंसियां का 40 प्रतिशत के आस-पास उठान बाकी है। निरंतर उठान की रफ्तार विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री के सख्त निर्देश के चलते तेज हुई। एसडीएम उचाना की ओर से भी खरीद एजेंसियों की मीटिंग ली थी।
मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा ने कहा कि निरंतर विधायक उठान को लेकर हर रोज जानकारी ले रहे है। वो खुद किसान परिवार से है किसान, खेती से संबंधित हर समस्या को वो जानते है। इस बार किसी तरह की परेशानी गेहूं की खरीद से लेकर गेहूं के जो नए नियम बने थे उनके चलते नहीं आने दी गई।
विज्ञापन

खुद मंडियों, परचेज सेंटरों पर जाकर विधायक ने किसानों, आढ़तियों से मुलाकात खरीद के दौरान की। उचाना मंडी, सब यार्ड, परचेज सेंटरों पर हुई गेहूं की खरीद में से 9 लाख के आस-पास गेहूं के बैगों का उठान हो चुका है। पूरे जींद जिले में सबसे बेहतर खरीद, उठान की व्यवस्था विधायक के सख्त निर्देशों के चलते रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें