फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम में आतंकी हमला केंद्र सरकार की कमजोरी : रणदीप सुरजेवाला

Sat, 26 Apr 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
25जेएनडी47: शहर की नई अनाजमंत्री में पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला पहलगाम
विज्ञापन
जींद। राज्य सभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने जींद की अनाजमंडी में पत्रकार वार्ता के दौरान पहलगाम में हुए आंतकी हमले को पूरी तरह से केंद्र सरकार की कमजाेरी बताया। उन्ळोंने कहा कि सरकार के पास कितनी एजेंसी होती हैं। किसी भी एजेंसी को इस हमले की सूचना क्यों नहीं।
विज्ञापन

पहलगाम समेत जम्मू का क्षेत्र आतंकियों को लेकर पहले से ही संदिग्ध है, लेकिन वहां पर सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध नहीं करना किसकी लापरवाही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर पूरी तरह से केंद्र सरकार के अधीन है। यहां पर केंद्र से ही सभी गतिविधियां होती हैं, लेकिन आतंकी हमले को रोकना भी केंद्र सरकार की जिम्मेदारी थी। यहां पर किस स्तर पर लापरवाही हुई। घटना के लंबे समय बाद भी फोर्स नहीं पहुंच पाई। इसके अलावा रणदीप ने सीएम के दिए बयान की नशे के रुपये से आतंकियों को फंडिग होती है। इस पर रणदीप ने कहा कि पिछले 11 साल से प्रदेश व देश में भाजपा की सरकार है। नशे की फंडिंग रोकने का काम किसका है। इससे साफ है कि सरकार को सब कुछ पता है, लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाने से नशा नहीं रुकता, बल्कि नशा रोकने के लिए सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें