फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बेटी के जन्मदिन पर संस्था को दान किया पांच क्विंटल आटा

Sat, 26 Apr 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
25जेएनडी14-बेटी के जन्मदिन पर अपना रोटी रथ सेवा समिति को आटा दान करते नरेश कुमार। स्रोत संस्था
विज्ञापन
जींद। गोहाना खंड के अंतर्गत आने वाले गांव वजीरपुरा निवासी नरेश ने अपनी बेटी निधि के चौथे जन्मदिन पर सामाजिक संस्था अपना रोटी रथ सेवा समिति को पांच क्विंटल आटा दान दिया। संस्था के अध्यक्ष मुकेश राठौड़ ने बताया कि बेटी के जन्मदिन पर इस तरह जरुरतमंद लोगों के लिए दान करना समाज के लिए प्रेरणादायक होता है। नरेश पिछले चार सालों से निरंतर बेटी के जन्मदिन पर आटा दान कर रहा है। नरेश ने कहा कि समाज के सभी लोगों को बेटियों के जन्मदिन पर बढ़चढ़ कर खुशियां मनानी चाहिए ताकि समाज में बेटियों का मान सम्मान बढ़े। इस अवसर पर दयानंद, सुनील, रामपती, ओमी, अजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें