फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में बदमाशों का आतंक: प्राइवेट अस्पताल के संचालक से मांगी रंगदारी, मैसेज भेजकर कहा- शाम तक 20 लाख भेज देना

Sat, 09 Aug 2025 01:25 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

बदमाश ने कहा था कि रात को आठ बजे से पहले 20 लाख रुपये का इंतजाम कर दे, नहीं तो उसे जान से मार दिया जाएगा। जिस नंबर पर मैसेज भेजा गया, वह अस्पताल का बिजनेस नंबर है।
विज्ञापन
अस्पताल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के एक निजी अस्पताल संचालक से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने प्राइवेट अस्पताल के मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुराने बस अड्डे के पास जेडी-7 पर सरस्वती आई केयर के मैनेजर नरेश कुमार ने शहर थाना पुलिस एफआईआर में बताया कि छह अगस्त को वह सुबह 11 बजे के करीब अस्पताल में बैठे थे। उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई, लेकिन अनजान नम्बर होने के कारण फोन नहीं उठाया।

विज्ञापन


इसके बाद व्हाट्सएप पर लगातार कॉल आई लेकिन उन्होंने नहीं उठाई। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर लिखित मैसेज आया, इसमें 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। बदमाश ने कहा था कि रात को आठ बजे से पहले 20 लाख रुपये का इंतजाम कर दे, नहीं तो उसे जान से मार दिया जाएगा। जिस नंबर पर मैसेज भेजा गया, वह अस्पताल का बिजनेस नंबर है और यह नंबर सार्वजनिक है, क्योंकि मरीजों को भी किसी तरह की जानकारी लेनी होती है तो इसी नंबर पर करते हैं।  डीएसपी संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने अस्पताल के मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें