10जेएनडी27-भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव के बारे में अपडेट लेते हुए ग्रामीण। संवाद
नरवाना। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश को भारतीय डिफेंस सिस्टम ने सिरसा में नाकाम कर दिया। पाकिस्तान की ओर से दागी गई मिसाइल को भारतीय एयर डिफेंस ने समय रहते इंटरसेप्ट कर हवा में ही ध्वस्त कर दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
इस घटना के बाद जहां देश के कई हिस्सों में चिंता देखने को मिली, वहीं नरवाना क्षेत्र के गांव गुरथली के लोगों में आत्मविश्वास और देशभक्ति दिखाई दी। गांव के लोग न केवल शांत हैं, बल्कि खुलकर कह रहे हैं कि जब तक मोदी सरकार है और भारत की सेना सीमाओं पर तैनात है, तब तक हमें किसी से डरने की जरूरत नहीं है।
गांव के जगजीत सिंह का कहना है कि यह पहली बार है जब हरियाणा की धरती पर दुश्मन की मिसाइल को रोका गया है और वह भी बिना किसी नुकसान के। ये हमारे डिफेंस सिस्टम की ताकत और सरकार की तैयारी का जीता-जागता उदाहरण है। गांव के युवाओं और महिलाओं को कहना था कि भारत तकनीक, रणनीति और ताकत में पूरी तरह आत्मनिर्भर है।
10जेएनडी27-भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव के बारे में अपडेट लेते हुए ग्रामीण। संवाद
10जेएनडी27-भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव के बारे में अपडेट लेते हुए ग्रामीण। संवाद