फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रेम कबाड़ी वाली सड़क का 98 लाख का टेंडर जारी, अब सुधरेगी जर्जर राह

Fri, 31 Oct 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी14 : प्रेम कबाड़ी वाली सड़क।संवाद।
विज्ञापन
नरवाना। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी नरवाना की प्रेम कबाड़ी वाली सड़क अब जल्द ही नई शक्ल में नजर आएगी। नगर परिषद ने इस सड़क के निर्माण के लिए 98 लाख रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। वर्षों से टूटी-फूटी यह सड़क अब दो हिस्सों में बनाई जाएगी जिससे हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

यह सड़क नरवाना शहर के व्यस्त मार्गों में से एक है जहां से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं लेकिन लंबे समय से इस सड़क की हालत बेहद खराब थी। जगह-जगह बने गड्ढों और उखड़ी सतह के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। बारिश के मौसम में तो हालात और भी बदतर हो जाते थे।
नगर परिषद के अनुसार, सड़क का निर्माण दो भागों में किया जाएगा। इसके लिए 49-49 लाख रुपये के दो अलग-अलग टेंडर लगाए गए हैं। नगर परिषद चेयरपर्सन लक्ष्मण मिर्धा ने बताया कि इस सड़क के निर्माण में पहले कई बार रुकावटें आईं क्योंकि यहां सीवरेज, बरसाती पानी और पीने के पानी की पाइपलाइन बिछाने का काम अधूरा था।
विज्ञापन

इन कार्यों के पूरा होने के बाद अब सड़क निर्माण में कोई तकनीकी अड़चन नहीं है। उन्होंने कहा कि अब इस सड़क का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाएगा ताकि आने वाले वर्षों तक लोगों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
नगर परिषद ने ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए हैं कि कार्य निर्धारित समय सीमा में और मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए। नगर परिषद ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा और पूरा होने के बाद इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को लंबे समय तक टिकाऊ और बेहतर सड़क की सुविधा मिलेगी।

वर्जन

शहर की प्रेम कबाड़ी वाली सड़क काफी जर्जर हालत में थी अब सड़क की हालत सुधारने के लिए टेंडर लगा है जिसके तहत काम शुरू कर दिया गया है जल्दी ही समय सीमा के अंदर सड़क निर्माण का कार्य पूरा किया जाएगा।–मुकेश मिर्धा, चेयरपर्सन, नगर परिषद नरवाना,
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें