फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बुनियाद लेवल-2 परीक्षा में दस विद्यार्थियों ने लहराया परचम

Tue, 03 Mar 2026 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी12: विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए विद्यालय स्टाफ। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। हरियाणा शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी बुनियाद लेवल-दो परीक्षा के घोषित परिणामों में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के दस विद्यार्थियों ने परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

अध्यापक प्रदीप जागलान ने बताया कि विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास के बल पर यह उपलब्धि प्राप्त की है। स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ बुनियादी विषयों की मजबूत तैयारी पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसका परिणाम अब सामने आया है।
प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य शिक्षक सुरेंद्र पातलान, प्रबंधन समिति प्रधान अमित कुमार तथा जूनियर विंग प्रधान बलविंदर शर्मा ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें