फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रानी तालाब के पास बने अस्थाई पार्किंग, 41 लाख से अधिक रुपये की राशि होगी खर्च

Fri, 28 Mar 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी05-गुरुद्वारा तेग बहादुर के पास खाली जगह जहां नगर परिषद की ओर से अस्थाई पार्किंग बनाई ज
विज्ञापन
जींद। रानी तालाब स्थित गुरुद्वारा के पास नगर परिषद की ओर से अस्थाई पार्किंग बनाई जाएगी। इसके लिए 41 लाख 78 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके लिए नगर परिषद ने टेंडर लगाया है। इसकी ऑनलाइन बिड अप्रैल माह के पहले सप्ताह में खुलेगी। टेंडर अलॉट होने के बाद संबंधित एजेंसी की ओर से काम किया जाएगा। लंबे समय से यहां पार्किंग बनाने को लेकर योजना बनाई जा रही थी। पिछले दिनों जनवरी माह में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने डीसी और नगर परिषद के अधिकारियों के साथ दौरा कर जल्द पार्किंग बनाए जाने को लेकर निर्देश दिए थे। यहां पार्किंग लगभग पांच एकड़ में बनाई जाएगी।
विज्ञापन

यहां दो लाख से ज्यादा की आबादी वाले जींद शहर में पार्किंग की पर्याप्त सुविधा नहीं है। बाजार में रैन बसैरे के पास थोड़ी सी जगह में पार्किंग है जहां पांच से सात गाड़ियां खड़ी रहती हैं। इसके अलावा तांगा चौक के पास भी दुकानों के आगे खरीदारी करने आए ग्राहक और दुकानदारों की बाइक खड़ी रहती हैं। इसके चलते जो लोग घरों से बाजार में खरीदारी के लिए आते हैं, उन्हें अपने वाहन खड़ा करने के लिए कहीं जगह नहीं मिलती। मजबूरी में लोग सड़कों के साथ वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे बाजार में जाम लगा रहता है। वाहनों की पार्किंग के लिए एक बड़ा पार्किंग स्थल बनाने का मुद्दा कई बार प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में भी उठता रहा है। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने भी कई बार बैठकों में अधिकारियों को शहर में पार्किंग बनाने के निर्देश दिए थे। अब शहर के गुरुद्वारा तेग बहादुर साहिब के साथ नगर परिषद की खाली पड़ी जमीन पर अस्थायी पार्किंग बनेगी। इससे लोगों को अपने वाहन खड़े करने में दिक्कत नहीं आएगी और बाजार में जाम भी नहीं लगेगा।
वर्जन
गुरुद्वारा के पास बनाई जाएगी अस्थाई पार्किंग
गुरुद्वारा तेग बहादुर के पास अस्थाई पार्किंग बनाई जाएगी। इसके लिए नगर परिषद ने टेंडर लगाया है। इस पर 41 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च होगी पार्किंग शुरू होने के बाद बाजार में जाम की स्थिति से लोगों को राहत मिलेगी। नगर परिषद का प्रयास है कि लोगों को बेहतर सुविधा दी जाए और शहर में विकास कार्य तेजी से करवाए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अनुराधा सैनी, चेयरपर्सन नगर परिषद जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें