फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शहर की अनाजमंडी में 115 क्विंटल सरसों की हुई खरीद

Fri, 28 Mar 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी 40: मंडी में हैफेड की दुकान से सरसों का उठान करते हुए। संवाद
विज्ञापन
जींद। शहर की अनाजमंडी में वीरवार को 115 क्विंटल सरसों की खरीद हुई है। इसमें से 62 क्विंटल का उठान हुआ। इसके अलावा मंडी में अब तक 2016 क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन

इसमें सरकारी खरीद 1000 क्विंटल तो प्राइवेट 1016 क्विंटल हुई। वीरवार को मंडी में 175 क्विंटल प्राइवेट सरसों की भी खरीद हुई है। प्राइवेट सरसों का उठान साथ के साथ हो रहा है। मंडी में सरसों के उठान का काम शुरू होने के बाद पेमेंट जारी करवाई जाएगी। इसके लिए डीएम हैफेड ने तैयारियां शुरू की है। अब आवक बढ़ने पर सरसों के बिकने के बाद 72 घंटे में किसान के खाते में राशि डलवाने की तैयारी की जा रही है। अब तक आवक कम होने और उठान नहीं होने के कारण मंडी में किसानों को पेमेंट के लिए इंतजार करना पड़ रहा था। मार्केट कमेटी सचिव संजीव कुमार ने बताया कि मंडी में किसानाें को सरसों खरीद के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें