फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फर्जी रजिस्ट्री करने में फंसी तहसीलदार, एक अन्य मामले में सुनवाई आज

विज्ञापन
06जेएनडी19-अ​धिवक्ता जेपी जांगड़ा।
विज्ञापन
जींद। फर्जी रजिस्ट्री के मामले में फंसी तहसीलदार शालिनी लाठर के खिलाफ अब कार्रवाई की तलवार लटक गई है। मंडल आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तहसीलदार के खिलाफ पहले भी कई बार फर्जीवाड़े और लापरवाही की शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। जल्द ही विभागीय जांच शुरू की जा सकती है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो तहसीलदार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
वहीं आज तहसीलदार के खिलाफ नगराधीश मोनिका रानी एक अन्य मामले में सुनवाई करेंगी। छह लोगों की गवाही भी हाे चुकी है।
शिकायकर्ता अधिवक्ता जेपी जांगड़ा का कहना है कि तहसीलदार की ओर से फर्जी रजिस्ट्री की जा रही है। मुकदमे नहीं सुनने और पिछले छह महीने से किसी भी मुकदमें में फैसला नहीं सुनाया है।
विज्ञापन

शहर के सैनी मोहल्ला निवासी रिंकू पंडित ने 18 नवंबर 2025 को वित्त आयुक्त (राजस्व) और उच्चाधिकारियों को शिकायत दी थी। तहसीलदार शालिनी लाठर और रजिस्ट्री लिपिक अमन पर राजस्व घोटाले के आरोप लगाए थे।
शिकायत में कहा गया था कि भू-माफियाओं के साथ सांठ गांठ कर अवैध कॉलोनियों में रजिस्ट्रियां की गई हैं। 17 सितंबर से 30 अक्तूबर 2025 के बीच जींद तहसील में कॉलोनियों के प्लाटों की रजिस्ट्री की गई जो पूरी तरह अवैध थी। इनमें से अधिकतर रजिस्ट्रियां सुविधा शुल्क और फर्जी प्रॉपर्टी आईडी के सहारे दर्ज की गई हैं।

वर्जन
यह मामला अखबार में छपे समाचार के बाद ही उनके संज्ञान में आया है। उनके पास अभी तक मंडल आयुक्त की तरफ से कोई पत्र नहीं आया है। -मोहम्मद इमरान रजा, डीसी जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें