फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चालक व परिचालकों का ओवरटाइम शुरू करवाने पर बनी सहमति

विज्ञापन
06जेएनडी13-हरियाणा कर्मचारी महासंघ की बैठक में नए सदस्यों का स्वागत करते हुए पदा​धिकारी। स्रोत
विज्ञापन
जींद। हरियाणा कर्मचारी महासंघ डिपो की बैठक बस अड्डा स्थित कार्यालय में प्रधान राममेहर रेढू की अध्यक्षता में हुई। मंच संचालन सचिव नितीश शर्मा और सुनील खटकड़ ने संयुक्त रूप से किया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनूप लाठर ने कर्मचारियों के लंबित केसों का निपटारा करवाया।
विज्ञापन

मुख्यालय की ओर से जारी पत्र की अनुपालन करते हुए अगले सप्ताह में सभी चालक और परिचालकों का ओवरटाइम शुरू करवाने पर सहमति बनी है। वंचित 2018 के चालक और परिचालकों को कन्फर्म किया जाएगा।
वर्ष 2016 में भर्ती चालकों का ओवरटाइम नए वेतनमान को आधार बनाकर जारी किया जाएगा। सभी लंबित टीए और ओवरटाइम का भुगतान शीघ्र किया जाएगा और बजट आते ही एलटीसी जारी कर दी जाएगी। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत भर्ती परिचालकों का ओवरटाइम शीघ्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

संगठन मजबूती और विस्तार में दूसरे संगठनों के कार्यकर्ता अनिल लोहान, अजमेर सिंह, रमेश ढुल, रामप्रताप, प्रदीप कुमार, विकास, चालक राजेश, रमेश मलिक और नरेंद्र राठी का महासंघ में शामिल होने पर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर चेयरमैन राजकुमार रधाना, बिजेंद्र सांगवान, मनदीप रेढू, सुभाष वैध , प्रदीप कुंडू, जयभगवान खरब, राजेंद्र सोलंकी, नरेंद्र शर्मा, बलकार रेढू, राजेश, मुकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें