फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sat, 17 Aug 2024 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अर्बन एस्टेट में किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने युवती के पिता पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में अर्बन एस्टेट निवासी निर्मला ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2006 में सुनील के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी उनके साथ मारपीट करता था। आरोपी अपनी बेटी मनजीत को भी डराता और धमकाता था। 12 अगस्त को भी उसने डराया-धमकाया और मारपीट की। इससे आहत होकर उनकी बेटी ने 13 अगस्त को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने निर्मला की शिकायत पर उसके पति सुनील के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें