फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रोहड़ में कुत्ता घुमाने गए किशोर से मारपीट, सात पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। सदर थाना क्षेत्र के गांव रोहड़ में कुत्ता घुमाने गए 15 वर्षीय किशोर के साथ तीन महिलाओं समेत सात लोगों की ओर से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोर के चाचा की शिकायत पर सात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रोहड़ निवासी हरप्रीत सिंह ने बताया कि 17 अगस्त को उनका 15 वर्षीय भतीजा अरमान सिंह अपने कुत्ते को घुमाने के लिए गली में गया था। इसी दौरान पलविंदर कौर भी अपने कुत्ते को लेकर वहां पहुंची।
आरोप है कि पलविंदर कौर के कुत्ते ने अरमान के कुत्ते को पकड़कर काट लिया। अरमान ने पलविंदर कौर से कुत्ते को छुड़ाने के लिए कहा लेकिन उन्होंने कुत्ते को नहीं हटाया।
विज्ञापन

हरप्रीत सिंह के अनुसार, अपने कुत्ते को बचाने के लिए अरमान ने ईंट उठाई तो पलविंदर कौर ने घर से सिमर कौर, कुलदीप कौर, निर्मल सिंह, प्रकाश, हरदीप सिंह और जसवीर सिंह को बुला लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर अरमान के साथ मारपीट की। घायल कुत्ते का इलाज चल रहा है। जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें