अलेवा। अलेवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में 17 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में एक गांव निवासी व्यक्ति ने कहा कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 24 मई को घर से स्कूल के लिए निकली थी। छुट्टी के बाद वह घर वापस नहीं लौटी। तलाशने और पूछताछ करने पर उसकी बेटी का कोई सुराग नहीं लगा। अलेवा थाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।