फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, युवक पर केस

Thu, 03 Apr 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अलेवा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट, यौन शोषण समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा है कि 31 मार्च की रात उसे घर में किसी के घुसने का अहसास हुआ। उसने देखा गांव का ही एक युवक उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। उसे देखकर युवक भाग गया। पूछने पर बेटी ने बताया कि आरोपी पिछले छह-सात माह से धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। जब भी बेटी विरोध करती है तो उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देता है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें