फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीएम फ्लाइंग ने दुकान पर मारा छापा, कुटटू आटे के लिए सैपल

Thu, 03 Apr 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी09-दुकान से कुट्टू के आटे के सैंपले लेते हुए सीएम फ्लाइंग की टीम। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
जींद। चैत्र नवरात्र के मध्यनजर बुधवार को सीएम फ्लाइंग और खादय सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने बाजार में किराना की दुकान पर छापा मारा। इसके बाद कुटटू आटा का सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। आगामी कार्रवाई सैंपल रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि नवरात्र में दुकानों पर मिलावटी खादय सामग्री बेची जा रही है, जिसका श्रद्धालुओं की सेहत पर विपरित प्रभाव पड़ सकता है। वहीं कुट्टू के आटे के रेट भी बढ़ा दिए हैं और 80 से 120 रुपये प्रति किग्रा. के हिसाब से बेचा जा रहा है। इसके आधार पर सीएम फ्लाइंग के उपनिरीक्षक विजेंद्र, चरण सिंह, भगवान सिंह की संयुक्त टीम का गठन किया गया। इसमें जिला खादय सुरक्षा अधिकारी डॉ. योगेश कादयान स्टाफ के साथ शामिल हुए। संयुक्त टीम ने घंटाघर चौक स्थित एक किराना की दुकान पर दस्तक दी, जहां से टीम से कुटटू के आटे के सैंपल लिए। उन्हें सील कर प्रयोगशाला भेज दिया गया। टीम ने दुकानदारों को चेताया कि दूषित और मिलावटी खादय पदार्थो को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई खादय व सुरक्षा विभाग की ओर से अमल में लाई जाएगी।



नवरात्र चले हुए हैं। इसके चलते मिलावटी खादय पदार्थो के बाजार ने आने की संभावना ज्यादा रहती है। इसके चलते संयुक्त अभियान चला कर कुटटू के आटे के सैंपल भरे गए हैं। विभाग की यह मुहिम लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन कुमार, डीएसपी, सीएम फ्लाइंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें