22जेएनडी23-सब यूनिट नंबर दो में धरना देते हुए कर्मचारी। स्रोत यूनियन
जींद। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन की सब यूनिट नंबर दो ने धरना दिया। अध्यक्षता संदीप लाठर और संचालन सोनू ने किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी द्वारा जो ऑर्डर किए हैं वह सरासर गलत है। अधिकारी द्वारा क्लेरिकल सीटों पर टेक्निकल स्टाफ बैठा रखा है, जबकि फील्ड में टेक्निकल स्टाफ की कमी है। सब स्टेशन में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है।
पिछले कई महीने से किसी भी कर्मचारी को कोई सेफ्टी टूल किट नहीं दी गई है। इन मुद्दों को ले कर सब यूनिट नंबर 2 में धरना दिया गया। धरना पर विशेष तौर पर पहुंचे सर्कल सचिव धर्मबीर भंभेवा, यूनिट सचिव संदीप गिल भी पहुंचे।
उन्होंने कहा कि निगम मैनेजमेंट द्वारा गलत तरीके से ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू करना चाहती है जिसका संगठन 29 जुलाई को विरोध प्रदर्शन करेगा। इस अवसर पर सुनील, मनजीत नेहरा, विनोद, पाला राम, जोगिंदर, हनुमान, अशोक, सुभाष, शमशेर, रामनिवास, सुरेंद्र, प्रदीप, सूरजभान, सुखबीर, युद्धवीर और जय कुमार भी मौजूद रहे।