फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार के लिए तकनीकी दक्षता भी जरूरी : मलिक

Tue, 25 Mar 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
25जेएनडी04-राजकीय महाविद्यालय में आयोजित व्याख्यान में भाग लेते हुए विद्यार्थी। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय के युवा भूगोल क्लब के तत्वावधान में व्याख्यान करवाया गया। इसके अंतर्गत स्काई लाइन इंस्टीट्यूट रोहतक से अजय देशवाल और हिमांशी बतरा ने आपदा प्रबंधन में भू सूचना विज्ञान प्रौद्योगिकी का उपयोग पर विस्तृत व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज के इस युग में भूगोल में नई तकनीक से आपदा प्रबंधन को प्रभावी तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। प्राचार्य सत्यवान मलिक ने कहा कि आज के समय में रोजगार तभी प्राप्त किया जा सकता है, जब शिक्षा के साथ-साथ नई तकनीक दक्षता भी सीख ली जाए और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भी इसी को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इस मौके पर विक्रम सिंह, डॉ. कृष्ण, रवि, वरूण, पूनम, डॉ. रीना और रितु भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें