फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दबलैन रेलवे फाटक के कांटे में तकनीकी खराबी

Sat, 23 Aug 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी17-दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर दबलैन फाटक पर कांटों में आई तकनीकी खराबी। संवाद
विज्ञापन
जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर दबलैन रेलवे फाटक में छह माह से तकनीकी खराबी आई हुई। इसको लेकर ट्रेनों को पांच किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गुजारा जा रहा है जिससे वहां पर समय लग जाता है। ऐसे में ट्रेन 15 से 20 मिनट तक लेट हो जाती है। इसको लेकर यात्रियों को रोजाना ट्रेन के देरी से आने के कारण परेशानी होती है।
विज्ञापन


दबलैन रेलवे फाटक पर पिछले छह माह से कांटों में तकनीकी खराबी आई हुई है। इसको लेकर पंजाब की तरफ से आने वाली ट्रेन प्रतिदिन प्रभावित हो रही है। पिछले दो महीने में कांटों में ज्यादा खराबी आई हुई है। ऐसे में कोई हादसा न हो।
इसको लेकर रेलवे ने कांटों पर ट्रेनों की रफ्तार बेहद धीमी कर दी है। अब ट्रेन महज पांच किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से गुजर रही हैं। यह एक दिन बल्कि रोजाना की समस्या बनी हुई है। रेलवे को बार-बार संज्ञान में लाने के बाद भी कांटों को बदला नहीं गया है। इस परेशानी का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दफ्तरों में देरी से पहुंच रहे कर्मचारी

सुबह बठिंडा की तरफ से आने वाली सभी सवारी गाड़ियों पर इसका असर पड़ रहा है। सुबह के समय नरवाना, उचाना से जींद, रोहतक की तरफ काफी लोग जाते हैं जो कि सरकारी व गैर-सरकारी तौर पर काम करते हैं। सुबह के समय कुरुक्षेत्र से दिल्ली जाने वाली 14024 दिल्ली मेमू एक्सप्रेस प्रतिदिन 15 मिनट देरी से आती है। उसे ट्रेन में तकरीबन कर्मचारी ही जाते हैं। वहीं 20424 पतालकोट एक्सप्रेस भी इसका असर पड़ता है। शनिवार को भी यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 27 मिनट की देरी से आठ बजकर 50 मिनट पर नरवाना जंक्शन पहुंची। इन ट्रेनों के कारण कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों में देरी से पहुंच रहे हैं।

वर्जन

पिछले काफी समय से कांटों में तकनीकी खराबी आई हुई है। इसके कारण ट्रेनों को महज पांच किमी के हिसाब से गुजारा जा रहा है। इन कांटों को बदलने की जल्द ही प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


रणधीर सिंह, स्टेशन अधीक्षक, नरवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें