बेटे को विजयी आशीर्वाद देने के लिए क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के माता-पिता सोमवार देर सायं दिल्ली पहुंचे। मंगलवार को टीम इंडिया जिंबाब्वे के दौरे के लिए रवाना होगी।
युजवेंद्र चहल का जिंबाब्वे दौरे पर टी-20 और एक दिवसीय मुकाबलों के लिए टीम इंडिया में चयन हुआ है। एडवोकेट केके चहल को उम्मीद है कि उनका बेटा जिंबाब्वे दौरे पर अपनी लेग स्पिन के दम पर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगा। जिस तरह आईपीएल आठ और नौ के संस्करण में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। ठीक वैसा ही शानदार प्रदर्शन जिंबाब्वे दौरे में भी दोहराने में कामयाब होगा।
जिंबाब्वे दौरे से पूर्व युजवेंद्र चहल आईपीएल-9 खेलकर एक जून को अपने घर आया था। इसके बाद तीन जून को जिंबाब्वे दौरे से पूर्व प्रैक्टिस के लिए तीन जून को घर से वापस दिल्ली चला गया। जिंबाब्वे दौरे पर रवाना होने से पूर्व अपने बेटे को मिलने के लिए उनके पिता केके चहल और माता सुनीता चहल सोमवार दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए। वे अपने बेटे को मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट तक छोड़ने के लिए जाएंगे।