06जेएनडी27: निपुण भारत मिशन के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लेते शिक्षक। स्रोत संस्थान
- फोटो : दिव्यांग बच्चों को विशेष ट्राई साइकिल देते डीएम अश्विनी कुमार
जींद। प्राथमिक शिक्षा को मजबूत बनाने और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से जिला में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के 1760 अध्यापक भाग ले रहे हैं जबकि 543 शिक्षक अन्य जिलों से जींद पहुंचकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वहीं जिले के 229 शिक्षक प्रशिक्षण के लिए अन्य जिलों में भेजे गए हैं।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बच्चों की सीखने की क्षमता को पहचानने, कक्षा शिक्षण को रोचक बनाने, नवाचार अपनाने और शिक्षण गुणवत्ता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों व मॉड्यूल्स से अवगत कराया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि यह प्रशिक्षण मौलिक साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगा।
हाल ही में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने प्रशिक्षण की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली थी। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निदेशालय के निर्देशों के अनुसार प्रशिक्षण संचालित करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण का समय सुबह साढे नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक निर्धारित किया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एफएलएन जिला समन्वयक राजेश वशिष्ठ ने बताया कि सभी एफएलएन ब्लाक कोआर्डिनेटर के सहयोग से प्रशिक्षण के बैच तैयार कर लिए गए है।। इस दौरान नोडल अधिकारी सरोज श्योकंद, एफएलएन खंड समन्वयक प्रवीण कुमार, रामप्रसाद, बलिंद्र, संदीप, राकेश, रमिता, दीपिका व राममेहर एबीआरसी मौजूद रहे।
उचाना खंड के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना मंडी में प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी रणपाल सिंह श्योकंद की अध्यक्षता में हुआ। इस प्रशिक्षण में 120 शिक्षकों ने भाग लिया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी महेंद्र श्योराण व डायट प्राचार्य मुन्नी देवी ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया