फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लायंस क्लब जींद सिटी ने महिला अनाथ व वृद्ध आश्रम में लगाया सेवा प्रोजेक्ट

Sun, 04 Jan 2026 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी02: लायंस क्लब जींद सिटी महिला अनाथ व वृद्ध आश्रम में सेवा करते हुए। स्रोत क्लब
विज्ञापन
जींद। डिस्ट्रिक्ट के तीसरे सप्ताह के सर्विस प्रोजेक्ट के तहत लायंस क्लब की तरफ से तीन जनवरी को महिला अनाथ व वृद्ध आश्रम, रोहतक रोड चौड़ी गली में पहला सेवा प्रोजेक्ट आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विशाल वडेरा तथा द्वितीय वाइस गवर्नर लायन महेश बंसल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस सेवा प्रोजेक्ट के स्पॉन्सर क्लब के आईपीपी लायन मनीष सिंघल और लायन लेडी मानसी सिंघल रहे। कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने कहा कि यह क्लब हमेशा डिस्ट्रिक्ट के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करता है और निरंतर उत्कृष्ट सेवा कार्य कर रहा है।
इस मौके पर उपस्थित डिस्ट्रिक्ट के रीजन चेयरमैन लायन पुनीत जैन ने भी लायंस क्लब सिटी के सेवा कार्यों की प्रशंसा की। क्लब के चार्टर अध्यक्ष लायन सुरेश जिंदल और प्रधान लायन विकास मित्तल ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट के आह्वान पर लायंस क्लब जींद सिटी पूरे सातों दिन इस सेवा प्रोजेक्ट को जारी रखेगा और सभी सदस्य मिलकर इसे सफल बनाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान हरिमोहन, लायन नवीन गुप्ता, लायन दीपक अग्रवाल, लायन महेश गुप्ता, लायन रमेश जैन, लायन पुनीत सिंगला, लायन नवीन गर्ग, सुमित सिंगला, लायन जगमोहन मित्तल और लायन रजनीश सिंगला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें