फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पानू को शहीद का दर्जा दिलाने के िलए शिक्षकों ने उठाई आवाज

विज्ञापन
16जेएनडी19-एसडीएम कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन करते हुए शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरवाना। हरियाणा में स्कूलों में बढ़ती हिंसा और हाल ही में शिक्षक जगबीर पानू की छात्रों ने की निर्मम हत्या विरोध में प्रदेशभर के शिक्षकों में रोष है। शिक्षक संगठनों ने राज्य सरकार से स्कूल सुरक्षा अधिनियम को अविलंब लागू करने की मांग की है।
साथ ही, जगबीर पानू को शहीद का दर्जा देने, उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और उनके परिवार से एक सदस्या को सरकारी नौकरी देने की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन

बुधवार को नरवाना में फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले प्राइवेट स्कूल संचालकों ने एसडीएम जगदीश चंद्र को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रधान सतीश ने कहा कि पिछले कुछ वर्ष में स्कूलों में चाकूबाजी, हथियारों का प्रदर्शन और शिक्षकों से बदसलूकी जैसी घटनाएं आम होती जा रही हैं।
विज्ञापन

अब शिक्षक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सतीश ने कहा कि हिसार के शिक्षक की हत्या ने शिक्षक समाज को अंदर तक झकझोर दिया है। ऐसे हालात में न तो शिक्षक अनुशासन कायम कर पा रहे हैं और न ही छात्रों को नैतिक शिक्षा देने का माहौल रह गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें