16जेएनडी27: मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपते हुए राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्य। संवाद
जींद। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मंगलवार को तबादला न होने और अध्यापकों की समस्याओं को लेकर लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता संघ के पूर्व जिला प्रधान रूपेंद्र गोयत व राजेश खर्ब सदस्य एआईपीटीफ ने संयुक्त रूप से की। जबकि मंच का संचालन राजेश टांक ने किया।
जिला प्रधान जितेंद्र बैनीवाल ने कहा कि सरकार आठ साल से प्राथमिक शिक्षकों के तबादले नहीं कर रही है। इससे प्राथमिक स्कूलों में छात्र-शिक्षक अनुपात गड़बड़ा गया है। विद्यालयों में अव्यवस्था का माहौल बन गया है। इस अवसर पर रामकेश, अभिमन्यु रेढू, देवीदयाल चहल, अश्वनी नैन, सोमदत्त बेदी, संतोष, सुरेश कुमारी व अन्य मौजूद रहीं।
16जेएनडी27: मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपते हुए राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्य। संवाद