27जेएनडी23-जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पहुंचे डेमोक्रेटिक स्कूल टीचर एसोसिएशन के सदस्य। स्
जींद। डेमोक्रेटिक स्कूल टीचर एसोसिएशन संबंधित संयुक्त कर्मचारी मोर्चा की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के अनुसार व्यावहारिक राशनलाइजेशन करते हुए सभी वर्गों के लिए ट्रांसफर ड्राइव चलाने की मांग उठाई।
डेमोक्रेटिक स्कूल टीचर एसोसिएशन के जिला प्रधान हरपाल सिंह, राज्य कोषाध्यक्ष वेदपाल रिढाल ने कहा कि सामान्य स्कूलों, मॉडल संस्कृति स्कूलों और पीएम श्री स्कूल के लिए बनाए गए ड्राफ्ट में कक्षा छह से 12 प्रत्येक सेक्शन में 50 बच्चों का बनाया गया है।
51 बच्चे होने पर ही दूसरा सेक्शन बनेगा, जबकि पीएम श्री और मॉडल संस्कृति स्कूल में कक्षा 6 से 8 में 35 बच्चों पर और कक्षा 9 से 12 में 40 बच्चों पर सेक्शन बनाए जाने का प्रावधान किया गया है। कई विद्यालयों में पंजाबी विषय सहित अन्य विषयों के प्रवक्ता और बच्चे होने के बावजूद भी प्रवक्ता के पद घटा जा रहे हैं। इस अवसर पर रामफल नागर, पूनम, संजय, सुनील, सलिंदर मोर, राजेश, सतीश, विक्रम, सुरेंद्र मोर और रोहताश रंगा भी मौजूद रहे।