20जेएनडी21-मृतक राजकुमार। फाइल फोटो
जींद। अमरहेड़ी गांव में शनिवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में मकान में आग लगने से टीजीटी शिक्षक राजकुमार की जिंदा जलकर मौत हो गई। शिक्षक घर में अकेले थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सदर थाना पुलिस ने शिक्षक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज किया है।
जैजैवंती गांव निवासी 40 वर्षीय राजकुमार खेड़ा खेमावती गांव के सरकारी स्कूल में अध्यापक के पद पर तैनात थे। वह लगभग आठ साल से गांव अमरहेड़ी में मकान लेकर रह रहे थे। बेटे हिमांशु ने बताया कि मां भिवानी अस्पताल में नर्स हैं। वह अपने चाचा के पास रोहतक गया था। बहन दिल्ली में कोचिंग ले रही है। घर में उसका पिता अकेले थे।
शनिवार को सुबह राजकुमार जिस कमरे में सो रहे थे। वहां अचानक आग लग गई। इसमें राजकुमार की जलने से मौत हो गई। आग की घटना को देखकर आसपास के लोगाें ने शोर मचाया और सूचना फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी। डीएसपी संजय कुमार, सदर थाना प्रभारी बलजीत सिंह मौके पर पहुंच गए और फायर ब्रिगेड के साथ ही पुलिस व आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। पुलिस व फाॅरेंसिक टीम ने मकान के अंदर जाकर जांच की तो शव बुरी तरह से जला मिला। आग के कारणों का फिलहाल कुछ पता नहीं लग सका। पुलिस जांच कर रही है।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
राजकुमार के बेटे हिमांशु ने पुलिस को बताया कि किसी ने पिता की योजनाबद्ध तरीके से हत्या की है। आग के कारण शव क्षत-विक्षिप्त होने से शहर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। इसको देखते हुए चिकित्सकों ने शव को खानपुर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए रेफर कर दिया।
वर्जन
शिक्षक के बेटे ने मौत पर संदेह जताया है। फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। -बलजीत सिंह, सदर थाना प्रभारी जींद
20जेएनडी21-मृतक राजकुमार। फाइल फोटो
20जेएनडी21-मृतक राजकुमार। फाइल फोटो