फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: मकान में लगी आग, जिंदा जला सरकारी स्कूल का अध्यापक, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 20 Sep 2025 12:22 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

मकान में आग लगने से एक 50 साल का शख्स जिंदा जल गया। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
घर में आग लगने से जिंदा जला शख्स - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के साथ लगते गांव अमरहेड़ी में रात को जैजैवंती गांव निवासी सरकारी स्कूल के 50 वर्षीय अध्यापक राजकुमार के मकान में आग लग गई। इसमें अध्यापक जिंदा जल गया।  मकान में आग लगने की घटना के बाद आसपास के लोगों ने सूचना फायर ब्रिगेड को दी। जब तक आग पर काबू पाया गया। मकान के अंदर सो रहे अध्यापक की जलकर मौत हो चुकी थी। शव बुरी तरह से जलने के कारण उसकी पहचान करना भी मुश्किल बना हुआ है।

विज्ञापन


फोरेंसिंक टीम कर रही जांच 
  
मकान में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लगा पाया है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिंक टीम जांच कर रही है। घटना के दौरान मकान में अध्यापक अकेला ही था। उनकी पत्नी भिवानी  अस्पताल में नर्स है, जबकि बेटा रोहतक में पढ़ाई करता है।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका 

मामले को लेकर अध्यापक राजकुमार के परिजनों ने संदेह जताया और इसको साजिशन हत्या करार दिया है। जुलाना के जैजैवंती गांव निवासी रामकुमार आठ साल से शहर के साथ लगते अमरेहड़ी गांव में अपना मकान लेकर रहते थे। वह खेड़ा खेमावती गांव के सरकारी स्कूल में  फिलहाल कार्यरत थे। परिजनों ने हत्या के आरोप लगाकर आसपास के मकानों की सीसीटीवी भी निकलवाई है। इसमें एक गाड़ी घर के पास आकर वापस जाते हुए दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें: मनीषा मौत मामला: 30 से अधिक लोगों से सीबीआई की पूछताछ, शव के तीन पोस्टमार्टम, फिर भी अनसुलझी है मौत की गुत्थी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें