फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका ने स्कूल मुखिया और क्लर्क पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Wed, 24 May 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल की अध्यापिका ने स्कूल मुखिया व क्लर्क पर छेड़छाड़ व जाति सूचक शब्द कहने के आरोप लगाए हैं। महिला शिक्षिका ने इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों को देकर कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत मिलने के तुरंत बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्कूल मुखिया व क्लर्क का तबादला कर दिया।
विज्ञापन

सरकारी स्कूल में शिक्षिका ने विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी कि वह पिछले 10 साल से कार्यरत है। उनके स्कूल के मुखिया व क्लर्क उसको बुरी नियत से देखते हैं तथा उसके साथ छेड़छाड़ भी की। शिकायत के बाद पहले खंड शिक्षा अधिकारी और उसके बाद ह्रासमेंट कमेटी ने मामले की जांच की। जांच में दोनों स्कूल मुखिया तथा क्लर्क दोषी पाए गए। उसके बाद दोनों कर्मचारियों की ड्यूटी स्कूल से हटा दी गई है और दोनों को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लगा दिया गया। वहीं, इस मामले में शिक्षक संगठन समझौते के प्रयास में लग गए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी वंदना गुप्ता ने कहा कि महिला टीचर ने आरोप लगाए थे। इसके बाद पूरे मामले की कराई गई। जांच में दोनों को दोषी पाया गया, जिसके बाद दोनों को स्कूल से डीईओ ऑफिस में लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें