फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विद्यार्थियों को सिखाए बचत, निवेश और बजट प्रबंधन के गुर

विज्ञापन
02जेएनडी18: संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में मौजूद विद्यार्
विज्ञापन
जींद। विद्यार्थियों को बचत, निवेश और बजट प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को दो दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कॉमर्स सोसाइटी की ओर से एनआईएसएम और सेबी के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को आर्थिक नियोजन के साथ-साथ ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के तरीके भी बताए गए।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता रामफल पूनिया ने विद्यार्थियों को वित्तीय नियोजन का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि कम उम्र से ही बचत की आदत डालना और अपनी आय के अनुसार खर्चों का बजट तैयार करना जरूरी है। किसी भी निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उससे जुड़े जोखिम और शर्तों की पूरी जानकारी लेनी चाहिए। बिना जानकारी के किया गया निवेश आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है। उन्होंने डिजिटल लेनदेन के बढ़ते दौर में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से सतर्क रहने की सलाह दी।
विद्यार्थियों को बताया कि बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी, ओटीपी और पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करने चाहिए। किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने या संदिग्ध कॉल पर बैंकिंग जानकारी देने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सही जानकारी और सोच-समझकर लिए गए फैसले भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने में मदद करते हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य सत्यवान मलिक ने कहा कि वित्तीय साक्षरता विद्यार्थियों के लिए जरूरी जीवन कौशल है। इससे वे भविष्य में जिम्मेदारी के साथ आर्थिक फैसले ले सकेंगे। कार्यशाला का आयोजन कॉमर्स सोसायटी के संयोजक लेफ्टिनेंट पंकज बत्रा, नवीन और ऊषा के संयोजन में किया गया। दूसरे दिन भी विद्यार्थियों को वित्तीय जागरूकता के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें