फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ललित खेड़ा की बेटी तान्या मलिक ने यूथ ओलंपिक में जीता रजत पदक

विज्ञापन
10जेएनडी22: तान्या रजत पदक दिखाते हुए। स्रोत : कोच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिले के गांव ललित खेड़ा की बेटी तान्या मलिक ने सेनेगल में आयोजित यूथ ओलंपिक गेम्स की बीच रेसलिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

75 किलोग्राम भार वर्ग में इस उपलब्धि के साथ ही तान्या यूथ ओलंपिक की बीच रेसलिंग स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय पहलवान बन गई हैं। उनकी सफलता से गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

तान्या ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। उन्होंने ग्रुप मुकाबले में जर्मनी की पहलवान और इसके बाद ग्रीस की वासिलिकी कारावानू को हराया। क्वार्टर फाइनल में एस्टोनिया की मेरिली वेस्टर को 4-1 से शिकस्त दी।
वहीं, सेमीफाइनल में अमेरिका की मटिल्डा एन हबी को 3-1 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। फाइनल में उनका सामना चीन की झाओ मिन से हुआ। कड़े मुकाबले में तान्या को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा और रजत पदक मिला।
तान्या के कोच जगदीश ने बताया कि वह कॉलेज से लौटने के बाद भी प्रतिदिन तीन घंटे से अधिक अभ्यास करती हैं। उनके पिता देवेंद्र मलिक किसान हैं और खुद भी पहलवान रह चुके हैं। पिता की प्रेरणा से तान्या ने 11 वर्ष की उम्र में कुश्ती शुरू की थी। लगातार मेहनत से उन्होंने अपनी खेल क्षमता और वजन में वृद्धि की। वह पहले राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीत चुकी हैं। 11 नवंबर को गांव लौटने पर ग्रामीणों की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

यूथ ओलंपिक गेम्स 31 अक्टूबर से 13 नवंबर 2026 तक सेनेगल की राजधानी डकार में आयोजित हो रहे हैं। पहली बार किसी अफ्रीकी देश में यूथ ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें