09जेएनडी14: विजेता खिलाड़ी तमन्ना को सम्मानित करते हुए प्राचार्य पूनम मोर व अन्य स्टॉफ। स्रोत
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय की छात्रा तमन्ना ने हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप में दो पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता गुरुग्राम में दो से छह नवंबर तक आयोजित हुई।
इसमें कॉलेज की छात्रा तमन्ना ने 400 मीटर रिले महिला टीम में स्वर्ण पदक व 1600 मीटर रिले मिक्स में रजत पदक जीता। कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर पूनम मोर ने तमन्ना को प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर बधाई देते हुए कहा कि तमन्ना की मेहनत व लगन से उसको यह मुकाम मिला है।
शारीरिक शिक्षा विभाग की इंचार्ज नीलम और प्राध्यापिका डॉ. मीना मलिक ने तमन्ना को शुभकामनाएं देते हुए उसने उज्जवल भविष्य की कामना की।
अंबाला के गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में संगत को कीर्तन सुनाकर निहाल करते रागी सिंह। स्वयं