फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंडतारक तीर्थ में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डूबकी

विज्ञापन
पिंडारा तीर्थ पर लगी श्रद्धालुओं भीड़। - फोटो : bureau
विज्ञापन
 सोमवती अमावस्या के अवसर पर पिंडतारक तीर्थ पांडू पिंडारा में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और अपने पितरों की मोक्ष प्राप्ति के लिए पिंडदान किया। सोमवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं
विज्ञापन

के पहुंचने की वजह से शहर में जाम जैसी स्थिति बनी रही। हालांकि काफी संख्या में श्रद्धालु रविवार रात्रि ही यहां पहुंच गए थे।
श्रद्धालुओं के ज्यादा संख्या में पहुंचने की संभावना के चलते जिला प्रशासन ने पहले से ही कई तरह के इंतजाम कर रखे थे। तीर्थ स्थल के पास गोहाना रोड पर वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाया गया था। इसके अलावा जाम की स्थिति से निपटने के लिए तीर्थ स्थल व शहर में जगह-जगह पुलिस तैनात रही। इसके बावजूद दिनभर गोहाना रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। पिंडारा तीर्थ पर प्रत्येक अमावस्या पर स्नान के लिए श्रद्धालु आते हैं, लेकिन सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा होती है। हरियाणा ही नहीं, दिल्ली, पंजाब, यूपी समेत कई राज्यों से श्रद्धालु पिंडारा तीर्थ पर स्नान के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं ने पिंडतारक तीर्थ में स्नान करके मनोकामनाएं मांगी तथा पितृों की शांति के लिए पिंडदान किया। अभिभावकों के साथ आए बच्चों ने तीर्थ पर लगे मेले में जमकर खरीददारी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें