24जेएनडी16: डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प्रशासन
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने भीषण गर्मी को देखते हुए नागरिकों से हीटवेव यानी लू से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे लू से बचाव के लिए जरूरी प्रबंध रखें। छोटे बच्चों व बुजुर्गों की विशेष देखभाल जरूरी है।
उन्होंने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिन और अधिक गर्मी होने के साथ लू चलेगी। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुरूप तापमान अधिक होने पर कड़ी मेहनत न करें। शरीर में पानी की कमी करने वाले चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय को पीने से बचें। उच्च प्रोटीनयुक्त व बासी भोजन न करें। कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द, दौरे जैसे हीट स्ट्रोक, हीट रैश के संकेतों को पहचाने। यदि आप बेहोशी या बीमार महसूस करें तो डॉक्टर को दिखाएं। लू से बचन के लिए पानी पीएं। हल्के, हल्के रंग के ढीले और छिद्रयुक्त सूती कपड़े पहनें। धूप में बाहर जाते समय चश्मे, छाता, टोपी, जूते या चप्पल का प्रयोग करें। ओआरएस, घर पर बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ आदि का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि स्वयं के साथ पशु-पक्षियों का भी ध्यान रखें।
24जेएनडी16: डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प्रशासन