फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन में आहुति डालकर चेयरमैन और वाइस चेयरमैन ने ली शपथ

विज्ञापन
सुरेश पप्पू को शपथ दिलाते एसडीएम बीर सिंह। - फोटो : bureau
विज्ञापन
 नगर परिषद में शुक्रवार को नव निर्वाचित प्रधान सुरेश कुमार एवं उप प्रधान कृष्ण मोर को एसडीएम बीर सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। वार्ड 11 के पार्षद सुरेश कुमार पप्पू ने विधिवत रूप से नप के चेयरमैन का कार्यभार संभाल लिया। शपथ से पूर्व नगर परिषद् के प्रांगण में हवन किया गया। जिसमें नव निर्वाचित प्रधान सुरेश कुमार एवं उप प्रधान कृष्ण मोर सहित, पार्षदों व शहर के गणमान्य लोगों ने आहुति डाली। इसके बाद भट्ठा यूनियन ने प्रधान सुरेश कुमार पप्पू को लड्डुओं से भी तोला गया। एसडीएम बीर सिंह ने प्रधान, उपप्रधान व सभी पार्षदों से शहर का विकास करके इतिहास रचने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्षद बनकर सबसे ज्यादा लोगों की दिक्कतों को दूर किया जा सकता है। लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने में पार्षद सबसे बड़ा सहायक हो सकता है। एसडीएम बीर सिंह ने कर्मचारियों द्वारा रिश्वत लेने की बीमारी को खत्म करने के लिए लोगों से सहयोग मांगा उन्होंने कहा कि अगर काम के बदले कोई रिश्वत मांगता है तो उन्हें सूचित करने का कष्ट करें।  
विज्ञापन


शहर के सभी वार्डों में समान विकास होगा
नप के चेयरमैन सुरेश पप्पू ने कहा कि वह आज से एक वार्ड का नहीं पूरे शहर का चौकीदार है। शहर के सभी 23 वार्डों में समान रूप विकास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में विकास में कोई कमी नहीं रह पाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही शहर में सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें