फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एकलव्य स्टेडियम में नहीं बना सिंथेटिक ट्रैक

Thu, 20 Nov 2025 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
19जेएनडी09 : एकलव्य स्टेडियम में सिंथैटिक ट्रैक का चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले के खिलाड़ियों के लिए तैयार किया जा रहा सिंथेटिक ट्रैक अब भी अधूरा है। एकलव्य स्टेडियम में करीब तीन माह पहले जिस ट्रैक के निर्माण की शुरुआत की गई थी, वह अभी तक पूरा नहीं हो सका है। निर्माण कार्य की धीमी गति और तकनीकी देरी के कारण खिलाड़ियों को रोजाना अभ्यास में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति न केवल खिलाड़ियों के प्रदर्शन को प्रभावित कर रही है बल्कि आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारियों पर भी गहरा असर डाल रही है।
विज्ञापन

स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों ने बताया कि सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण शुरू होने के बाद से ही उन्हें अभ्यास के दौरान कई समस्याएं झेलनी पड़ रही है। ट्रैक की खोदाई और मशीनरी की आवाजाही के कारण मैदान का बड़ा हिस्सा उपयोग के योग्य नहीं रह गया है।
कोचों के अनुसार सिंथेटिक ट्रैक का पूरा होना खिलाड़ियों के लिए बेहद जरूरी है। मिट्टी या सामान्य मैदान पर अभ्यास करने की वजह से खिलाड़ियों के पैरों में चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है। सिंथेटिक ट्रैक के अभाव में उनकी स्पीड, टेक्निक और रनिंग टाइम प्रभावित होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर निर्माण कार्य में और भी देरी होती है तो जिले के खिलाड़ी राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पिछड़ सकते हैं क्योंकि उनका अभ्यास लगातार बाधित हो रहा है।
विज्ञापन


एकलव्य स्टेडियम में निर्माण कार्य चला हुआ है। अप्रैल माह तक ट्रैक तैयार कर दिया जाएगा। सिंथेटिक ट्रैक बनने के बाद खिलाड़ी फिर से अभ्यास कर सकेंगे।
-रामपाल हुड्डा, जिला खेल व युवा अधिकारी, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें